लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या; अज्ञात बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच शुरू

लीबिया में सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या

लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या; अज्ञात बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच शुरू

लीबिया में सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या हुई। जितान में नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया। फोरेंसिक पुष्टि, उच्चस्तरीय जांच शुरू, राजनीतिक हलचल तेज हुई देश भर तनाव बढ़ा।

त्रिपोली। लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी देश के सबसे शक्तिशाली उत्तराधिकारी माने जाने वाले 53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया द लीबिया आब्जर्वर ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि उनके राजनीतिक सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान अब्दुर्रहीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है। इस घटना से लीबिया में वर्षों से चली आ रही उनकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर पश्चिमी लीबिया के जितान शहर में हुई। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने सैफ अल-इस्लाम के आवास पर हमला किया। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के बाहर लगे सुरक्षा कैमरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद हुई सीधी मुठभेड़ में सैफ अल-इस्लाम की मौत हो गई। लीबियाई अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बुधवार को पुष्टि की कि फोरेंसिक जांच में मौत का कारण गोलियां लगना पाया गया है।

पहले इस हमले के पीछे 444 ब्रिगेड का हाथ होने का दावा किया गया था, लेकिन ब्रिगेड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि जितान क्षेत्र में उनकी कोई सैन्य उपस्थिति नहीं है। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी, साल 2011 में अपने पिता की मौत के बाद से ही विवादों और गुमनामी के बीच जी रहे थे। वह हाल के वर्षों में लीबिया के राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं थे, लेकिन गद्दाफी समर्थकों के बीच उनकी प्रतीकात्मक अहमियत बरकरार थी। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने भी उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए वारंट जारी कर रखा था।

लीबियाई न्यायपालिका ने इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय आपराधिक जांच शुरू कर दी है ताकि हमलावरों और इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान की जा सके। इस घटना ने लीबिया के पहले से ही अस्थिर राजनीतिक माहौल में नयी हलचल पैदा कर दी है।

Read More भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान

गौरतलब है कि लीबिया में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं, और 444 ब्रिगेड, भी इनमें से एक है पर अन्य समूहों की तुलना में इसकी छवि एक 'कानून प्रवर्तन इकाई की है। आम जनता के बीच इसकी लोकप्रियता का कारण अपराधियों के खिलाफ इसकी सख्त कार्रवाई और शहरों के बीच सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

Read More बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम विस्फोट, आरती में मुखौटा पहन घुसे कलियुगी राक्षसों ने की सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, 3 लोग घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह