श्रीलंका में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने दी मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह

भारी बारिश और गहरे दबाव की चेतावनी

श्रीलंका में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने दी मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह
श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है और नदियों के जलस्तर बढ़ने की चेतावनी है।

कोलंबो। श्रीलंका मौसम विभाग ने गुरुवार को समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत वापस लौटने या सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने का आग्रह किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक 'गहरा दबाव' शुक्रवार को देश को प्रभावित कर सकता है जिससे भारी भारिश की चेतावनी दी गयी है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल आए चक्रवात 'दित्वा' से प्रभावित हुए कई जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है।

इस बीच, सिंचाई विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि देश में भारी बारिश होती है, तो नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय