जल्द भारत के दौरे पर आ सकते हैं इजरयाली पीएम नेतन्याहू, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

इजरायली पीएम नेतन्याहू का भारत दौरा जल्द संभव

जल्द भारत के दौरे पर आ सकते हैं इजरयाली पीएम नेतन्याहू, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत दौरे के लिए नई तारीख तय करने को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। दिसंबर में दिल्ली में लाल किले के पास हुए आत्मघाती विस्फोट के कारण दौरा टला था। नेतन्याहू ने भारत के साथ मजबूत रिश्ते और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया।

तेल अवीव। इजरायज के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द भारत के दौरे आ सकते हैं। पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि, नेतन्याहू भारत दौरे के लिए नई तारीख तय करने को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। गौरतलब है कि, दिल्ली में लाल किले के पास हुए आत्मघाती कार विस्फोट के बाद पीएम नेतन्याहू दौरा टाल दिया गया था। दौरे के टलने के बावजूद नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि, भारत के साथ इजरायल का रिश्ता मजबूत है। 

इजरायली पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है। सोशल मीडिया एक्स पर इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा, भारत के साथ इजरायल का रिश्ता और प्रधानमंत्री नेतन्याहू और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच रिश्ता बहुत मजबूत है। श्री नेतन्याहू को श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है, और टीमें पहले से ही दौरे की नयी तारीख तय कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आत्मघाती कार विस्फोट के बाद इजरायली प्रधानमंत्री का दिसंबर में होने वाला दौरा टाल दिया गया था। लाल किला के पास हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इससे पहले पीएम नेतन्याहू जनवरी 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन