मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत

भूस्खलन से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए

मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत
सचिवालय ने कहा कि समुदायों और शहरों के लिए सौ प्रतिशत परिवहन सेवा प्रभावित हुई है। देश की ईसीयू 911 एकीकृत आपातकालीन हॉटलाइन और सेवा ने रविवार रात एक चेतावनी जारी की और तुरंत खोज और बचाव दल को ग्रामीण क्षेत्र में भेज दिया।

क्विटो। मध्य इक्वाडोर के चिम्बोराजो प्रांत के अलौसी कैंटन में रविवार रात हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार सात लोग अभी भी लापता हैं और भूस्खलन से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन से अनगिनत घर नष्ट हो गए , 65 प्रतिशत प्रमुख सड़के क्षतिग्रस्त हो गई और 25 प्रतिशत स्ट्रीटलाइट काम नहीं कर रही हैं।

सचिवालय ने कहा कि समुदायों और शहरों के लिए सौ प्रतिशत परिवहन सेवा प्रभावित हुई है। देश की ईसीयू 911 एकीकृत आपातकालीन हॉटलाइन और सेवा ने रविवार रात एक चेतावनी जारी की और तुरंत खोज और बचाव दल को ग्रामीण क्षेत्र में भेज दिया।

राष्ट्रपति के संचार सचिवालय ने एक बयान में कहा कि जिन लोगों ने अपना घर खो दिया है, उनके लिए अस्थायी आवास और बिस्तर की व्यवस्था की गई।

Read More इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक