डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को भेजा गया संदिग्ध सफेद पाउडर वाला पत्र

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को भेजा गया संदिग्ध सफेद पाउडर वाला पत्र

अमेरिकी वेबसाइट डेली बीस्ट ने मामले से परिचित दो सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रम्प जूनियर को उनके ज्यूपिटर, फ्लोरिडा स्थित घर पर अज्ञात सफेद पाउडर से लिपटा एक पत्र मिला।

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को उनके फ्लोरिडा स्थित आवास पर भेजे गये एक पत्र में संदिग्ध सफेद पाउडर मिला है। 

अमेरिकी वेबसाइट डेली बीस्ट ने मामले से परिचित दो सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रम्प जूनियर को उनके ज्यूपिटर, फ्लोरिडा स्थित घर पर अज्ञात सफेद पाउडर से लिपटा एक पत्र मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़यिां और हजमत सूट (खतरनाक रसायनों एवं पदार्थों से बचाव करने वाला सूट) पहने कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह पदार्थ क्या है, लेकिन अधिकारियों को नहीं लगता कि यह घातक है। गौरतलब है कि ट्रम्प जूनियर अपने पिता की राजनीतिक गतिविधियों के सार्वजनिक समर्थक होने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक करियर में भी शामिल हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं