स्पेन सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट होगा ब्लॉक

डिजिटल एज ऑफ मैजोरिटी

स्पेन सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट होगा ब्लॉक

स्पेन सरकार सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की न्यूनतम कानूनी उम्र 14 से बढ़ाकर 16 वर्ष करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित कानून के तहत किशोर बिना अभिभावक की अनुमति अकाउंट नहीं खोल सकेंगे। सरकार 2026 तक उम्र प्रमाणन तकनीक लागू करना चाहती है।

मैड्रिड। स्पेन सरकार सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की न्यूनतम कानूनी उम्र 16 साल करने पर विचार कर रही है। इस कानून के तहत उन्हें माता-पिता की सहमति के बिना अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा प्रदान करना है। 

यह जानकारी स्पेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सिविल सर्विस मंत्रालय ने उपलब्ध कराई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सरकार एक ऐसा विधेयक लाने पर विचार कर रही है, जो माता-पिता की सहमति के बिना सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए 'डिजिटल एज ऑफ मैजोरिटी' को 14 से बढ़ाकर 16 कर देगा।

इसके आगे बयान में कहा गया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक के बाद स्पेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री ऑस्कर लोपेज ने घोषणा की, कि स्पेन उम्र प्रमाणन तकनीक का इस्तेमाल शुरू करने वाले पहले यूरोपियन युनियन (ईयू) देशों में से एक बन गया है। देश के पायलट प्रोजेक्ट की यूरोपीय आयोग और तीन दूसरे देश जांच कर रहे हैं। कानून और टूल को मंजूरी मिलने के बाद योजना को 2026 में लागू करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि, आस्ट्रेलिया ने गत 9 दिसंबर को 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक (दोनों रूस में कट्टरपंथ के लिए बैन हैं), थ्रेड्स, स्नैपचैट, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब, रेडिट, किक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में जो सोशल मीडिया कंपनियां 16 साल से कम उम्र के उपभोक्ताओं के अकाउंट ब्लॉक नहीं करतीं उन पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (अमेरिकी डॉलर 32.9 मिलियन) तक का जुर्माना लग सकता है।

Read More अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव

 

Read More रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं