सेनेगल में विपक्ष के नेता को सजा मिलने के बाद हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत

युवाओं को भ्रष्ट करने के मामले में ओस्मान सोंको दोषी

सेनेगल में विपक्ष के नेता को सजा मिलने के बाद हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत

सेनेगल के विपक्षी नेता ओस्मान सोंको को युवाओं को भ्रष्ट करने के मामले में दोषी पाये जाने पर दो वर्ष जेल की सजा सुनाये जाने के बाद देश में भड़की हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई।

डाकार। सेनेगल के विपक्षी नेता ओस्मान सोंको को युवाओं को भ्रष्ट करने के मामले में दोषी पाये जाने पर दो वर्ष जेल की सजा सुनाये जाने के बाद देश में भड़की हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई। सेनेगल के आंतरिक मंत्री एंटोनी फेलिक्स डियोम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डियोम ने सेनेगो प्रसारक पर अपने संबोधन में कुछ मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की और कहा कि इससे नफरत फैलाने वाले भाषणों एवं विरोध प्रदर्शनों के प्रसार को रोका जा सकेगा। इन भाषणों और प्रदर्शनों के कारण देश का तनावपूर्ण माहौल और ज्यादा खराब हो सकता है।

सेनेगल की राजधानी डाकार की एक अदालत ने गुरुवार को सोंको को युवाओं को भ्रष्ट बनाने का दोषी ठहराया था। विपक्ष के नेता के खिलाफ एक ब्यूटी सैलून के पूर्व कर्मचारी ने शिकायत दर्ज की थी, जहां वह मालिश कराने जाते थे। सोंको को हालांकि बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों से बरी कर दिया गया। मुकदमा उनकी अनुपस्थिति में चलाया गया और यह अभियोजक पर निर्भर था कि उन्हें गिरफ्तार करे या नहीं करे।

सेनेगल के आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने फरवरी में कहा कि अगले राष्ट्रपति के चुनाव 25 फरवरी 2024 को तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल में होंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अदालत के फैसले के बाद देश के कानून के हिसाब से अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सोंको की भागीदारी को खतरे में डाल दिया है। वर्ष 2016 में हुए जनमत संग्रह के बाद से सेनेगल के राष्ट्रपति को पांच वर्षों के लिए चुना जाता है और वह लगातार दो कार्यकाल से ज्यादा अपने पद पर नहीं रह सकता है। वर्तमान राष्ट्रपति मैकी सॉल 2012 में पहले कार्यकाल के लिए और 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा