ईरान के हमले से निपटने के लिए इजरायल में बड़ी तैयारी, नेताओं के लिए तैयार किया बंकर

सरकारी अधिकारियों को सैटेलाइट फोन भी दिए गए हैं

ईरान के हमले से निपटने के लिए इजरायल में बड़ी तैयारी, नेताओं के लिए तैयार किया बंकर
ऐसे में इजरायल में ईरान के हमले में लोगों के घायल होने की स्थिति और युद्ध लंबा चलने पर बनने वाली स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।

तेल अवीव। ईरान के हमले के अंदेशे के बीच इजरायल युद्ध से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। इसमें ब्लड और भूमिगत बंकर बनाने के साथ ब्लैकआउट का अभ्यास शामिल है। हमास चीफ और हिजबुल्लाह कमांडर की हत्याओं के बाद ईरान और इजरायल फिलहाल युद्ध के कगार पर खड़ा हैं। इजरायल को ईरान और हिजबुल्लाह की ओर से दोतरफा हमले का अंदेशा है। ऐसे में इजरायल में ईरान के हमले में लोगों के घायल होने की स्थिति और युद्ध लंबा चलने पर बनने वाली स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली एजेंसी शिन बेट ने यरुशलम के नीचे एक बंकर तैयार किया है, जिसमे देश के शीर्ष नेताओं को रखकर सुरक्षा दी जा सकती है। इसे मिसाइल हमलों से बचने में सक्षम बनाया गया है। अगर ईरान के हमले से टेलीफोन लाइनें, सेल सेवा और इंटरनेट नष्ट हो जाए, तो संपर्क करने के लिए सरकारी अधिकारियों को सैटेलाइट फोन भी दिए गए हैं। इजरायल के अस्पताल भी हाई अलर्ट पर हैं और किसी हमले के बाद की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। एक बाइक ग्रुप बनाया गया है, जो संरक्षित ब्लड बैंक वॉल्ट से देश में रक्त पहुंचाएगा। अस्पताल भी साइबर हमलों और लंबे समय तक बिजली ना रहने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

बिजली गुल होने पर कैसे निपटा जाएगा
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली के ढांचे को नुकसान होने से देश 24 से 48 घंटों तक बिजली से वंचित रह सकता है। इससे देश का कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति के लिए भी तैयारी की जा रही है। पश्चिम एशिया के विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता मोताज का कहना है कि ईरान अकेले हमला नहीं करेगा, बल्कि उसकी प्रतिक्रिया बहुमोर्चे पर होगी। ईरान के साथ हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही भी ईरान के साथ ही इजरायल को निशाना बना सकते हैं। अमेरिका के कुछ अधिकारियों के हवाले से सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी फौज को मिसाइल लांचर ले जाते और सैन्य अभ्यास करते देखा गया है। इसे ईरान की इजरायल पर हमले की तैयारी की तरह देखा जा रहा है। अमेरिका अपने ठिकानों या सहयोगियों पर किसी भी लक्ष्य का जवाब देने के लिए एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, अतिरिक्त युद्धपोत और एक लड़ाकू स्क्वाड्रन पश्चिम एशिया में भेज रहा है।

 

Read More बैंकॉक में भीषण हादसा: बार में आग लगने से 27 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर ; बचाव और राहत कार्य जारी 

Tags: war

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई