ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज

'इमरजेंसी G7' बैठक का प्रस्ताव ठुकराया, ग्रीनलैंड विवाद पर तनातनी तेज

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने मैक्रों के निजी संदेश को सार्वजनिक करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य पर भी तंज कसा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आपातकालीन जी7 बैठक बुलाने की अपील को खारिज कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ग्रीनलैंड को हासिल करने के ट्रम्प के प्रयास को लेकर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध पर चर्चा करने के लिए जी7 नेताओं की प्रस्तावित बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बैठक का सुझाव मैक्रों ने दिया था, हालांकि फ्रांसीसी नेता ने बाद में स्पष्ट किया कि इस हफ्ते ऐसी कोई बैठक नहीं होगी। 

ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मैक्रों के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, बहुत लंबे समय तक वहां नहीं रहने वाले हैं और वहां कोई स्थिरता नहीं है। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर मैक्रों के एक निजी संदेश का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने उन्हें विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के बाद जी7 की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। संदेश में मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और अमेरिका सीरिया पर एक ही राय रखते हैं और ईरान के मुद्दे पर 'महान काम' कर सकते हैं लेकिन ग्रीनलैंड पर श्री ट्रम्प के रुख पर उन्होंने संशय जाहिर किया। मैक्रों ने लिखा, मेरे दोस्त, हम सीरिया पर पूरी तरह से एक ही राय रखते हैं। हम ईरान पर महान काम कर सकते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप ग्रीनलैंड पर क्या कर रहे हैं। उन्होंने दावोस के बाद पेरिस में जी7 की बैठक और अमेरिका लौटने से पहले ट्रंप के साथ एक निजी भोज का प्रस्ताव दिया। 

व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप से इस संदेश और पेरिस में प्रस्तावित आपातकालीन जी7 की बैठक के बारे में पूछा गया, जिसे उन्होंने पहले सार्वजनिक किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इसमें शामिल होने पर विचार करेंगे, तो ट्रम्प ने साफ तौर पर जवाब दिया, नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा। मैक्रों ने बाद में कहा कि इस हफ्ते जी7 शिखर सम्मेलन का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करने के बाद कहा, कोई बैठक तय नहीं है। 

विश्व आर्थिक मंच में मैक्रों ने अमेरिका की व्यापार प्रथाओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका की आयात शुल्क (टैरिफ) की धमकियों का लक्ष्य 'साफ तौर पर यूरोप को कमजोर करने और अधीन करने का है और उनका इस्तेमाल क्षेत्रीय संप्रभुता के खिलाफ दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

Read More पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ