रुमेन रादेव बुल्गारिया में मध्यावधि संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत

राष्ट्रपति रुमेन रादेव का इस्तीफा

रुमेन रादेव बुल्गारिया में मध्यावधि संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को अपना इस्तीफा सौंपने की घोषणा की है। वह आगामी मध्यावधि संसदीय चुनावों में अपनी नई राजनीतिक पार्टी के साथ उतर सकते हैं।

सोफिया। बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने सोमवार को घोषणा की कि वह मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उनका यह कदम देश के आगामी मध्यावधि संसदीय चुनावों में उनकी भागीदारी का रास्ता साफ करेगा। रूमेन रादेव ने बुल्गारिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा, कल मैं बुल्गारिया के राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा सौंप दूँगा।

रादेव ने जल्द होने वाले संसदीय चुनावों में शामिल होने का संकेत देते हुए कहा, हमारे सामने देश के भविष्य के लिए एक लड़ाई है और मुझे विश्वास है कि हम आप सभी योग्य, प्रेरित और अडिग लोगों के साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम तैयार हैं, हम सक्षम हैं और हम सफल होंगे।

गौरतलब है कि बुल्गारिया के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफे को संवैधानिक न्यायालय द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। 18 जून 1963 को जन्मे रादेव के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे पांच साल के कार्यकाल में एक वर्ष शेष था। उनके हटने के बाद उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि, मौजूदा विधायिका के भीतर नयी सरकार बनाने का तीसरा और अंतिम प्रयास शुक्रवार को विफल हो गया। बुल्गारिया के संविधान के अनुसार, तीसरी बार विफल होने के बाद, राष्ट्रपति को संसदीय समूहों के साथ परामर्श के बाद एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री और सरकार नियुक्त करनी होती है तथा दो महीने के भीतर नए चुनाव कराने होते हैं।

Read More रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

लड़ाकू विमान के पूर्व पायलट रहे रादेव पहली बार नवंबर 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे और नवंबर 2021 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की थी। रूमेन रादेव ने अपने भाषण में कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनके नौ वर्षों के दौरान बुल्गारिया ने अपना यूरोपीय एकीकरण पूरा किया, शेंगेन और यूरोजोन में शामिल हुआ। उन्होंने हालांकि तर्क दिया कि इन उपलब्धियों से स्थिरता या जनता को संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने गिरते मतदान प्रतिशत, मीडिया और न्याय प्रणाली में कम भरोसे, और व्यापक असुरक्षा व गरीबी का भी जिक्र किया।

Read More अंतरराष्ट्रीय कानून अब खत्म: ईरान-यूएस जंग से भड़का रूस, बुलाई पी-5 देशों की बैठक

अल्फा रिसर्च द्वारा पांच से 12 दिसंबर, 2025 के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 40 प्रतिशत उत्तरदाता 'नई राजनीतिक शक्ति' द्वारा शासन के पक्ष में थे। अल्फा रिसर्च बुल्गारिया की प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक अनुसंधान एजेंसियों में से एक है। हालांकि, बुल्गारिया का विभाजित और खंडित समाज इस बात पर स्पष्ट दृष्टिकोण या आम सहमति नहीं रखता कि ऐसी शक्ति कैसी होनी चाहिए। चुनाव में कौन से राजनीतिक खिलाड़ी उतरेंगे, इसे लेकर अनिश्चितता को देखते हुए, इस समर्थन के बारे में केवल मोटे तौर पर अनुमान लगाया जा सकता है।

Read More ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में हो मेरी भागीदारी: मोजतबा खामेनेई का नया नेता बनना अस्वीकार्य, ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर से युद्ध के मैदान में आना पड़ेगा

अगर रुमेन रादेव व्यक्तिगत रूप से अपनी राजनीतिक परियोजना लेकर आते हैं, तो वह इन मतदाताओं में से लगभग आधे को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश