यूक्रेन के लिथियम भंडार पर रूस ने किया कब्जा, पुतिन और जिनपिंग का बढ़ेगा दुनिया में दबदबा

अमेरिका की बढ़ेगी मुश्किल

यूक्रेन के लिथियम भंडार पर रूस ने किया कब्जा, पुतिन और जिनपिंग का बढ़ेगा दुनिया में दबदबा

यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को बीते हफ्ते एक बड़ी कामयाबी मिली है। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के शेवचेंको गांव के आसपास के इलाके पर नियंत्रण कर लिया है

मॉस्को। यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को बीते हफ्ते एक बड़ी कामयाबी मिली है। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के शेवचेंको गांव के आसपास के इलाके पर नियंत्रण कर लिया है। शेवचेंको गांव डोनेट्स्क में है, जिसे रूस ने यूक्रेनी सेना से छीन लिया है। रूस का इस क्षेत्र पर कब्जा इसलिए अहम है क्योंकि यहां लिथियम के बड़े भंडार हैं। इस भंडार पर रूस के कब्जे से यूक्रेन के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप को भी तगड़ा झटका लगा है। यूक्रेन की खनिज संपदा पर नियंत्रण पाने के लिए ट्रंप ने हाल ही में वोलोडिमीर जेलेंस्की से डील की है। दूसरी ओर रूस के इस क्षेत्र पर कब्जे से चीन की पहुंच लीथियम भंडार तक हो सकती है। इससे उसे वैश्विक खनिज बाजार में अपना दबदबा बनाने में मदद मिलेगी।

शेवचेंको के आसपास वैज्ञानिकों ने 1982 में लिथियम का भंडार होने की पुष्टि की थी। जमीन में दबा ये खजाना इस क्षेत्र में 40 हेक्टेयर में फैला है। शेवचेंको में अनुमानित 13.8 मिलियन टन लिथियम अयस्क है, जिसमें लिथियम आॅक्साइड की उच्च सांद्रता है। यह ड्रोन और उन्नत सैन्य प्रणालियों में उपयोग होने वाली बैटरी के लिए बेशकीमती संपत्ति है। इस क्षेत्र पर कब्जे के बाद रूसी अधिकारियों का कहना है कि जब स्थिति सुधरेगी तो लिथियम भंडार का खनन शुरू किया जाएगा। रूस के पास लीथियम का ये भंडार आना वैश्विक शक्ति संतुलन को बदल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और उसके दोस्त चीन को शेवचेंको गांव के लिथियम भंडार से बड़ी मदद मिलने जा रही है। लिथियम उन्नत सैन्य और तकनीकी प्रणालियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस नुकसान से अमेरिका-यूक्रेन की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला की योजना खतरे में पड़ गई है और मास्को का यह कदम वैश्विक तकनीक और रक्षा बाजारों को फिर से आकार दे सकता है। लिथियम को इसकी अहमियत की वजह से सफेद सोना कहा जाता है। यह आधुनिक रक्षा प्रणालियों के लिए बेहद जरूरी है, इसका इस्तेमाल ड्रोन, पोर्टेबल संचार उपकरणों और उन्नत सेंसर में उच्च क्षमता वाली बैटरियों में होता है। ड्रोन के अलावा काउंटर-बैटरी रडार बनाने के लिए भी लिथियम अहम है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी और यूक्रेनी सेना दुश्मन तोपखाने का पता लगाने के लिए करती है।

अमेरिका की बढ़ेगी मुश्किल
अमेरिका ने यूक्रेन के साथ हाल ही में एक महत्वपूर्ण खनिज समझौता किया है। इसका उद्देश्य यूक्रेन के खनिज 
भंडार की खोज करना है। शेवचेंको का रूस के पास चले जाना इस डील को कमजोर करता है। इससे यूक्रेन के लिए भी अपनी सेना को आधुनिक बनाने और पश्चिमी सहयोगियों के साथ समन्वय में मुश्किल होगी। दूसरी ओर शेवचेंको पर कब्जा रूस की सैन्य-औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ा सकता है।

Read More पानी विवाद पर ट्रंप की मेक्सिको को धमकी : आपूर्ति नहीं करने पर नए शुल्क लगाएंगे, कहा- संधि का उल्लंघन करने से फसलों और पशुधन को हो रहा नुक़सान 

रूस को कैसे होगा फायदा
शेवचेंको पर रूस के कब्जे से उसे ड्रोन और दूसरी तकनीकों के लिए लिथियम आयात नहीं करना पड़ेगा। वह खासतौर से चीन से लिथियम लेता है। चीन वैश्विक लिथियम प्रसंस्करण पर हावी है। चीन वैश्विक लिथियम शोधन क्षमता का करीब 60% नियंत्रित करता है। चीन और रूस का हालिया वर्षों में रक्षा सहयोग बढ़ा है। ऐसे में रूस के पास लिथियम का भंडार चीन को भी अपना प्रभाव बढ़ाने में मदद कर सकता है। रूस ने शेवचेंको पर कब्जा जमा लिया है लेकिन खनन की चुनौती अभी बनी हुई है। शेवचेंको की जटिल भूवैज्ञानिक संरचना की वजह से उन्नत प्रसंस्करण तकनीकों की आवश्यकता होगी, जो पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते फिलहाल रूस के पास नहीं है। हालांकि इसमें भी उसे चीन से मद मिल सकती है। चीन पहले ही म्यांमार और अपने क्षेत्रों में कई धातुओं का खनन कर रहा है।

Read More इजरायली सेना प्रमुख अमीर की चेतावनी, बोलें-पीली रेखा है गाजा-इजरायल की नई सीमा, भूल से भी मत करना पार वरना.... 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा