Balochistan Football Players Kidnapped: पाक के बलूचिस्तान में 6 फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ अपहरण

Balochistan Football Players Kidnapped: पाक के बलूचिस्तान में 6 फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ अपहरण
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने डेरा बुगती की कच्ची नहर के जानी बैर इलाके में खिलाड़ी के वाहनों को रोक लिया और बंदूक की नोक पर फुटबॉलरों को अपने साथ ले गए।

क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के डेरा बुगती जिले में छह फुटबॉल खिलाड़यिों के अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है।  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेरा बुगती के डिप्टी कमिश्नर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेरा बुगती और सुई निवासी ये खिलाड़ी ऑल पाकिस्तान चीफ मिनिस्टर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को सिबी जा रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने डेरा बुगती की कच्ची नहर के जानी बैर इलाके में खिलाड़ी के वाहनों को रोक लिया और बंदूक की नोक पर फुटबॉलरों को अपने साथ ले गए। इन खिलाड़ियों में आमिर बुगती, फैसल बुगती, सोहेल बुगती, यासर बुगती और शेराज बुगती शामिल हैं।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री मीर जुबैर अहमद जमाली ने कहा कि अपहृत खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

कार्यवाहक आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा गया है तथा फ्रंटियर कोर, डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर और लेवी•ा फोर्स की टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

Read More रूस की चेतावनी: स्वीडन में परमाणु हथियार तैनात हुए तो सैन्य रणनीति में बदलाव करेगा मॉस्को, फ्रांस के साथ गठजोड़ पर नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक