शरिया से कोई समझौता नहीं करेगा तालिबान, सामने आया सुप्रीम लीडर अखुंदजादा, बोला- हमें ऑर्डर न दें!

तालिबान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा शुक्रवार को काबुल में धार्मिक नेताओं के एक विशाल जलसे में शामिल हुआ।

शरिया से कोई समझौता नहीं करेगा तालिबान, सामने आया सुप्रीम लीडर अखुंदजादा, बोला- हमें ऑर्डर न दें!

काबुल। तालिबान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा शुक्रवार को काबुल में धार्मिक नेताओं के एक विशाल जलसे में शामिल हुआ। अनुमान है कि इस तीन दिवसीय जलसे में 3000 लोग शामिल हो सकते हैं जिसकी शुरूआत गुरुवार को काबुल की पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में हुई है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अखुंदजादा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया है।

काबुल। तालिबान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा शुक्रवार को काबुल में धार्मिक नेताओं के एक विशाल जलसे में शामिल हुआ। अनुमान है कि इस तीन दिवसीय जलसे में 3000 लोग शामिल हो सकते हैं जिसकी शुरूआत गुरुवार को काबुल की पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में हुई है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अखुंदजादा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया है। अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो पर शुक्रवार को इस जलसे का प्रसारण किया गया। अल जजीरा की खबर के अनुसार जलसे में अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात जिंदाबाद जैसे नारे सुने गए। सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार के मुताबिक अखुंदजादा ने अपने भाषण में तालिबानी नेताओं को अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि अफगान जिहाद की जीत सिर्फ अफगानों के लिए गर्व की बात नहीं है बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए है। खबरों की मानें तो अखुंदजादा ने कहा कि दुनिया को तालिबान को यह नहीं बताना चाहिए कि देश कैसे चलाना है।


हमारे मामलों में क्यों दखल दे रहा विश्व
तालिबानी सुप्रीम लीडर ने कहा कि दुनिया हमारे मामलों में दखल क्यों दे रही है? वे कहते हैं-आपने यह क्यों नहीं किया? आपने वह क्यों नहीं किया?- विश्व हमारे काम में इतना दखल क्यों देता है? इस दौरान अखुंदजादा ने पिछले महीने देश में आए भयानक भूकंप के पीड़ितों के लिए नमाज भी अदा की, जिसमें 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कई दिनों से अखुंदजादा की मौजूदगी की अफवाहें उड़ रही थीं। मीडिया को इस इवेंट को कवर करने से रोक दिया गया है। इस जलसे में अखुंदजादा ने साफ कर दिया कि तालिबान राज शरिया कानून से कोई समझौता नहीं करेगा। अपने भाषण में तालिबानी नेता ने कहा कि शरिया में बताए गए नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तालिबान किसी के भी आदेशों को स्वीकार नहीं करेगा। अखुंदजादा तालिबान की जन्मस्थली कंधार में रहता और बेहद कम ही शहर से बाहर आता है। कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक-दो तस्वीरों के अलावा अखुंदजादा के बारे में बेहद सीमित जानकारियां ही सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध है।  और वह एक रहस्यमय जीवन जीने के लिए जाना जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित