बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : मुजीबुर्रहमान के आवास में घुसे लोग, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़ 

ढाका स्थित आवास पर धावा बोला और तोड़फोड़ की

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा : मुजीबुर्रहमान के आवास में घुसे लोग, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़ 

बांग्लादेश के कई शहरों में देर रात फिर हिंसा भड़क गई।

ढाका। बांग्लादेश के कई शहरों में देर रात फिर हिंसा भड़क गई। हिंसा सोशल मीडिया पर बुलडोजर जुलूस के ऐलान के बाद हुई। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित आवास पर धावा बोला और तोड़फोड़ की।

कुछ उपद्रवी आवास और संग्रहालय में भी घुस गए। उपद्रवियों ने बालकनी पर चढ़कर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ और आगजनी की। उधर, खुलना में शेख हसीना के चचेरे भाई शेख सोहेल, शेख जेवेल के घरों को दो बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया है।जब हमला हुआ, तब सुरक्षाबल भी मौजूद थे। उन्होंने भीड़ को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

नारे लगा रहे थे प्रदर्शनकारी : प्रदर्शनकारी शेख मुजीबुर्ररहमान के घर का मेनगेट तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान वे शेख हसीना को फांसी दो। के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुजीबुर्रहमान का घर फांसीवादियों का गढ़ है, इससे छुटकारा पाना जरूरी है।

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़े 6 माह हुए : गौरतलब है कि शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 6 फरवरी को अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सड़क पर उतरने की अपील की थी। पार्टी पूर्व पीएम हसीना पर लगे कथित मामले दर्ज करने और अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में मार्च निकालने का आह्वान किया था। बुधवार को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के 6 महीने पूरे हो गए हैं। रात 9 बजे शेख हसीना अपने समर्थकों के लिए ऑनलाइन भाषण देने वाली थीं।

Read More युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी

 

Read More ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला : अमेरिकी केंद्रीय कमान सोमवार से शुरू करेगी ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने की मांग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं,...
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग