व्लादिमीर पुतिन ने अरब लीग के नेताओं को रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में किया आमंत्रित, क्रेमलिन ने की पुष्टि

स्थिरता सुनिश्चित करने के उपायों को खोजने में सहायता करेगा

व्लादिमीर पुतिन ने अरब लीग के नेताओं को रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में किया आमंत्रित, क्रेमलिन ने की पुष्टि

पुतिन ने अरब लीग के नेताओं और महासचिव को 15 अक्टूबर को होने वाले पहले रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में अरब लीग (एलएएस) के नेताओं को आमंत्रित किया। क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन में अरब लीग के नेताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहला रूसी-अरब शिखर सम्मेलन है। पुतिन ने अरब लीग के नेताओं और महासचिव को 15 अक्टूबर को होने वाले पहले रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 

रूसी राष्ट्रपति ने अरब लीग को कहा कि हम भविष्य में एलएएस के साथ रचनात्मक संवाद विकसित करने और इसके सदस्य देशों के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने का इरादा रखते हैं। इस संदर्भ में मैं संघ के सभी नेताओं और लीग के महासचिव को 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पहले रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। पुतिन ने आशा व्यक्त किया कि यह बैठक देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और मजबूत करने में मदद करेगा और पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के उपायों को खोजने में सहायता करेगा। अरब लीग ने आज अपने 34वें शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। राष्ट्रपति पुतिन ने बल देकर कहा कि यह शिखर सम्मेलन इजरायल और फिलिस्तीन के मध्य बढ़ते तनाव के बीच आयोजित हो रहा है, लेकिन ऐसे कठिन समय में लीग की बहुपक्षीय संवाद तंत्र के रूप में भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Tags: putin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ