पाकिस्तानी सेना को गाजा में बर्दाश्त नहीं करेंगे : इजरायल की दो-टूक, भागीदारी के प्रस्ताव को किया खारिज

हमास के भविष्य पर इजरायली राजनयिक 

पाकिस्तानी सेना को गाजा में बर्दाश्त नहीं करेंगे : इजरायल की दो-टूक, भागीदारी के प्रस्ताव को किया खारिज

तेल अवीव में भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने स्पष्ट किया कि गाजा इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स में पाकिस्तानी सेना की भागीदारी का प्रस्ताव इजरायल ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता और हमास से उसके रिश्ते चिंता का विषय हैं। इजरायल के अनुसार, हमास को खत्म किए बिना सीजफायर का अगला चरण संभव नहीं है।

तेल अवीव। पाकिस्तानी सेना के गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल का हिस्सा बनने को लेकर काफी समय से चर्चा है। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर पर आईएसएफ का हिस्सा बनने के लिए डोनाल्ड ट्रंप दबाव डाल रहे हैं। गाजा में स्थिरीकरण बल की तैनाती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता वाले सीजफायर के अगले चरण का हिस्सा है। इन सब चर्चाओं के बीच इजरायल ने साफ कहा है कि वह पाकिस्तानी आर्मी को गाजा में नहीं देखना चाहता है। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान के तहत गाजा इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स में पाकिस्तानी सेना की भागीदारी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अजार ने कहा कि हमारा देश पाकिस्तान सेना के गाजा फोर्स में शामिल होने से सहज नहीं है। उन्होंने हमास के साथ पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़ा किया।

पाकिस्तानी सेना गाजा नहीं आएगी :

गाजा में प्रस्तावित स्टेबिलाइजेशन और रिकंस्ट्रक्शन फोर्स में सेना भेजने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान समेत कई देशों से संपर्क किया है। इन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अजार ने साफ किया कि पाकिस्तान के इसमें शामिल होने से इजरायल खुश नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश हो रही है, जिसमें हम आगे बढ़ सकें लेकिन इसके लिए हमास को खत्म करना होगा। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। अजार ने कहा कि कई देशों ने पहले ही इशारा कर दिया है कि वे सेना भेजने को तैयार नहीं हैं। इन देशों का हमास से लड़ने का इरादा नहीं है। 
ऐसे देशों को सेना की तैनाती के लिए कहना ही मौजूदा हालात में स्टेबिलाइजेशन फोर्स का विचार बेमतलब हो जाता है। पाकिस्तानी सेना भी हमास से लड़ने का इरादा नहीं खती है।

हमास के भविष्य पर इजरायली राजनयिक :

Read More उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत, अन्य 1 घायल

पाकिस्तान की संभावित भूमिका पर राजदूत आजार ने कहा कि देश आम तौर पर उन्हीं के साथ सहयोग करते हैं, जिन पर वे भरोसा करते हैं और जिनके साथ उनके डिप्लोमैटिक संबंध हैं। पाकिस्तान के साथ अभी हमारी यह स्थिति नहीं है। पाकिस्तान को इजरायल किसी भी गाजा स्थिरीकरण सिस्टम में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में नहीं देखता है। अजार ने गाजा में अपनी सरकार की प्राथमिकताओं पर कहा कि कहा कि हमें अपने मरे हुए बंधकों के अवशेष वापस लाना है।

Read More बांग्लादेश में 12 फरवरी को होकर रहेगा चुनाव, मोहम्मद यूनुस ने दिलाया भरोसा, अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर साधी चुप्पी

साथ ही हमास के मिलिट्री और पॉलिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करना है। हमास को खत्म नहीं किया जाता है तो सीजफायर प्लान के दूसरे फेज को लागू करना नामुमकिन होगा।

Read More नम्बर वन से पिछड़ी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी : रिसर्च-केंद्रित रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आई, हायर एजुकेशन में अब चीन की झेजियांग सबसे आगे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत