अलवर नगर परिषद सभापति बीना व पुत्र रिश्वत लेते ट्रैप

अलवर नगर परिषद सभापति बीना व पुत्र रिश्वत लेते ट्रैप
बिल पास करने के लिए अस्सी हजार रुपए की घूस मांगी

अलवर। कांग्रेस नेता व अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को एसीबी ने सोमवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सभापति गुप्ता ने खुद के घर पर ऑक्शनर से रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के रूप में 3 लाख 50 हजार रुपए देना तय हुआ। करीब 1 लाख 35 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे। अब 80 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मोहनलाल ने एसीबी को करीब सवा महीने पहले शिकायत दी थी कि वह नगर परिषद में ऑक्शनर है। परिषद की अस्थाई जगह पर दुकान लगाने  के ठेके छोड़ता है। इसके अलावा प्रचार प्रचार के काम करता है जिसके लिए परिषद की ओर से उसे 2 प्रतिशत कमिशन मिलता है। सभापति बीना गुप्ता इस कमिशन की राशि में से 50 प्रतिशत रिश्वत मांगती हैं। एसीबी ने करीब एक माह पूर्व शिकायत का सत्यापन कर लिया था। सोमवार को अलवर शहर में अशोका टाकीज के पास गाय वाले मोहल्ले में बीना गुप्ता को उसके घर पर ट्रैप किया।


पहली बार पार्षद और पहली बार सभापति
बीना गुप्ता पहली बार कांग्रेस के टिकट पर यहां पार्षद बनी और पहली बार ही में उन्हें सभापति बनने का मौका मिल गया। हालांकि ताजपोशी के साथ ही उनका नाता विवादों से जुड़ गया। कांग्रेस के पार्षद ही उनकी कार्यशैली को लेकर विरोध में हो गए और भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लगाते रहे। लॉकडाउन के दौरान जिस टिफिन सेंटर वाले से खाना खरीदकर बांटा गया उसने लॉकडाउन के बाद नगर परिषद मुख्यालय के बाहर अपने भुगतान के लिए भूख हड़ताल की थी और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।

बड़ी मात्रा में गोल्ड भी मिला
एसीबी ने अभी सभापति के घर पर सम्पति व नकदी मिलने की जानकारी नहीं दी है। हालांकि सूत्रों से पता लग रहा है कि घर पर बड़ी मात्रा में सोना मिला है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं जिनकी जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद