युवक की गला दबाकर हत्या : एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, गोदाम में काम करता था मृतक

कोई साक्ष्य न छोड़ने की कोशिश की गई

युवक की गला दबाकर हत्या : एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, गोदाम में काम करता था मृतक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

जयपुर। नारायण विहार थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने जगह-जगह से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान भूप सिंह, निवासी भरतपुर, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भूप सिंह यहां एक गोदाम में काम करता था और अपने काम पर गया था। देर शाम मौके के पास रहने वाले लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घटनास्थल पर कोई साक्ष्य न छोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक रूप से यह हत्या किसी निजी रंजिश या विवाद के चलते होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्त में आ सकें।

Tags: young

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे