अजय माकन का रिट्वीट: अमरिंदर हो या गहलोत, मुख्यमंत्री बनते ही समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही जीती पार्टी

अजय माकन का रिट्वीट: अमरिंदर हो या गहलोत, मुख्यमंत्री बनते ही समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही जीती पार्टी

कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के एक रिट्वीट किया कि किसी भी प्रदेश में कोई क्षत्रप स्वयं के बल पर नहीं जीतता है। गांधी नेहरू परिवार को लेकर ही गरीब, कमजोर वर्ग और आम आदमी का वोट मिलता है।

जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के एक रिट्वीट से कांग्रेस में हलचल मच गई है, जिसमें लिखा है कि किसी भी प्रदेश में कोई क्षत्रप स्वयं के बल पर नहीं जीतता है। गांधी नेहरू परिवार को लेकर ही गरीब, कमजोर वर्ग और आम आदमी का वोट मिलता है। मगर चाहे वह अमरिंदर सिंह हों या गहलोत या पहले शीला या कोई और। मुख्यमंत्री बनते ही यह समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही पार्टी जीती। रिट्वीट के दूसरे भाग में लिखा कि 20 साल से ज्यादा अध्यक्ष रहीं सोनिया ने कभी अपना महत्व नहीं जताया। नतीजा यह हुआ कि वे वोट लाती थीं और कांग्रेसी अपना चमत्कार समझकर गैर जवाबदेही से काम करते थे। हार जाते थे तो दोष राहुल पर, जीत का सेहरा खुद के माथे। सिद्धू को बनाकर नेतृत्व ने सही किया। ताकत बताना जरूरी था।

बता दें कि पंजाब में पार्टी में अंदरुनी खींचतान के कारण नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में चल रही कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के सुलह के लिए माकन के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के बाद यह माना जा रहा था कि कोई समाधान निकल आएगा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच माकन का यह रिट्वीट सामने आया हैं। नवजोत सिद्धू को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कथित नाराजगी के बावजूद पंजाब का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। प्रदेश में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमा अपनी मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत