RPSC ने निकाली RAS-2021 की भर्ती: 988 पदों के लिए होगी परीक्षा, पहली बार EWS अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण

RPSC ने निकाली RAS-2021 की भर्ती: 988 पदों के लिए होगी परीक्षा, पहली बार EWS अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की भर्ती निकाल दी है। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा कुल 988 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 28 जुलाई से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की भर्ती निकाल दी है। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा कुल 988 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 28 जुलाई से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरएएस 2021 में पहली बार ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा है। भर्ती में आयु सीमा 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 व अधिकतम 40 वर्ष है। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, सामान्य वर्ग की महिला को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट है। राजस्थान की एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

राज्य सेवाओं में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 76 पद, राजस्थान पुलिस सेवा के 77 पद, राजस्थान लेखा सेवा के 32 पद, राजस्थान सहकारी सेवा के 33 पद, राजस्थान नियोजन सेवा के 7 पद, राजस्थान कारागार सेवा के 9 पद, राजस्थान उद्योग सेवा के 4, राजस्थान राज्य बीमा सेवा के 3, राजस्थान वाणिज्यिक सेवा के 38, राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा के 6, राजस्थान पर्यटन सेवा के 4, राजस्थान परिवहन सेवा के 7, राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा के 8, राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा के 21 पद, राजस्थान श्रम कल्याण सेवा का 1 पद और राजस्थान राज्य कृषि सेवा (विपणन अधिकारी) के 37 पद शामिल हैं।

3 साल, 3 महीने, 18 दिन बाद निकाली भर्ती
आरपीएससी ने 3 साल, 3 महीने और 18 दिन के बाद भर्ती निकाली है। पूर्व में 2 अप्रैल 2018 को आरएएस 2018 की भर्ती निकाली गई थी।

पिछली परीक्षा के मुकाबले 63 पद कम
आरएएस 2018 के मुकाबले आरएएस 2021 में 63 पद कम हैं। आरएएस 2018 में राज्य सेवा के 437 पद थे, जो इस बार 363 रह गए हैं। इसके विपरित अधीनस्थ के पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। पिछली बार अधीनस्थ सेवा के 577 पद थे, जो इस बार बढ़कर 625 हो गए हैं। आरएएस 2018 में 1051 पद थे, जबकि आरएएस 2021 में 988 पद हैं। आरएएस 2018 में आरएएस के 79 पद थे, लेकिन इस बार 76 पद हैं। हालांकि इस बार पुलिस सेवा के पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। पिछली बार पुलिस सेवा के 36 पद थे, लेकिन इस बार 77 पद हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें