आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

मानसिक परेशानी रहेगी। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें।

मेष : मानसिक परेशानी रहेगी। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। राज्यपक्ष से हानि की संभावना। विवेकी बने रहे।

वृष : मानसिक अशांति रहेगी। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें अन्यथा मित्र को शत्रु बना लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशान बन सकती है। धन की कमी रहेगी।

मिथुन : व्यवसायिक स्थिति सुधरेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बुजूर्गों से मनमुटाव के योग है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा, अन्यथा चोट का भय है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क : दिन सामान्य रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आय में वृद्धि होगी, लेकिन धन की समस्या बनी रहेगी।व्यवसायिक दौड भाग रहेगी, जिससे स्वास्थ संबंधी परेशानी बन सकती है। संतान सुख प्राप्त होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह : दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचेगे।आय में वृद्धि होगी। व्यवसायिक दौड भाग रहेगी,जिससे स्वास्थ में नरमी आएगी। संतान सुख प्राप्त होगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या : दिन सामान्य रहेगा। आय व्यय बराबर रहेगा जिससे आर्थिक मंदी बनेगी। विरोधियों से विवाद से बचें। कार्य विशेष की संपन्नता के लिए दुसरों का सहारा लेना पडेगा। धन संबंधी समस्याएं बनेंगी। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्रों का सहयोग रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला : समस्याओं का समाधान होगा। जानवरों से सावधान रहें अन्यथा चोट का भय है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक कारोबार बढ़ेगा।

वृश्चिक : धन लाभ होगा। साझेदारी से लाभ के योग है। राज्य पक्ष से सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार के लिए यात्रा को स्थगित करे।

धनु : दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है।  स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर : नौकरी के अवसर मिलेंगे,आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढेंगे। साझेदारी से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में निवेश ना करें। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। धैर्य व संयम से रहे।

मीन : विरोधियों से विवाद से बचे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनका हल भी निकाल लेंगे। स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। मानसिक तनाव रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई