धरियावद और वल्लभनगर में उप चुनाव का शोरगुल थमा : बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

धरियावद और वल्लभनगर में उप चुनाव का शोरगुल थमा : बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

शनिवार को होगा मतदान : मतदाता करेंगे सोलह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 जयपुर। प्रदेश के धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों का शोरगुल बुधवार की शाम छह बजे थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 30 अक्टूबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना दो नवम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोनों क्षेत्रों में मतदान से 72 घण्टे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। मतदान के दिन 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख 11 हजार 455 मतदाता है। इनमें से वल्लभनगर में दो लाख 53 हजार 831 और धरियावद में दो लाख 57 हजार 624 मतदाता है।


छह ऑब्जर्वर है नियुक्त

उप चुनावों पर निगरानी के लिए छह ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें दो सामान्य पर्यवेक्षक, दो पुलिस पर्यवेक्षक और दो व्यय पर्यवेक्षक है। पर्यवेक्षकों में सोमा भट्टाचर्जी, एमएफ फारुकी और मुकेश राठौड़ को वल्लभनगर तथा भूपेन्द्र सिंह, अनिल सुभाष परस्कर और एम कार्तिक मेनिक्कम को धरियावद क्षेत्र में लगाया गया है।

सोलह प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य
वल्लभनगर और धरियावाद विधानसभा उप चुनावों में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वल्लभगनर में नौ और धरियावाद क्षेत्र में सात प्रत्याशी हैं। वल्लभनगर में कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, भाजपा से हिम्मत सिंह झाला, आरएलपी से उदयलाल डांगी और निर्दलीय गजेंद, नरेंद्र, भेरू लाल कालबेलिया, रणधीर सिंह तथा विजय कुमार और सुख संपत शामिल है। धरियावद में भाजपा से खेत सिंह, कांग्रेस से नागराज, बीटीपी से गणेश लाल मीणा, सीपीआईएम से पूरण मल, बहुजन मुक्त पार्टी से राम सिंह और दो निर्दलीय कैलाश चंद तथा थावरचंद शामिल है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग