महात्मा गांधी, फोर्टिस और साकेत अस्पतालों में गहराया संकट, नोटिस चस्पा कर नए मरीजों की भर्ती रोकी

महात्मा गांधी, फोर्टिस और साकेत अस्पतालों में गहराया संकट, नोटिस चस्पा कर नए मरीजों की भर्ती रोकी

राजधानी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया है। गुरुवार को जयपुर के तीन बड़े अस्पतालों ने इसके चलते अपने यहां नए मरीजों की भर्ती करने पर रोक लगा दी। इसके लिए बाकायदा नोटिस भी अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए।

जयपुर। राजधानी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया है। गुरुवार को जयपुर के तीन बड़े अस्पतालों ने इसके चलते अपने यहां नए मरीजों की भर्ती करने पर रोक लगा दी। इसके लिए बाकायदा नोटिस भी अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए। फोर्टिस अस्पताल ने तो अपने यहां केवल 2-3 घंटे की ऑक्सीजन शेष बचने तक की बात नोटिस में लिखकर चस्पा करते हुए कहा कि सुबह तक ऑक्सीजन की सप्लाई होगी, अभी हमें भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन देने में ही मुश्किल हो रही है।

जयपुर में सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल, मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल और जेएलएन मार्ग स्थिति फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार को ऑक्सीजन का संकट गहराया। सभी अस्पतालों कोविड के मरीजों का बड़ी संख्या में इलाज कर रहे हैं। महात्मा गांधी अस्पताल ने गुरुवार की सुबह 10 बजे, फोर्टिस और साकेत अस्पताल ने शाम को नए मरीजों की नो एंट्री के नोटिस लगाए। सप्लाई बाधित होने का नोटिस में उल्लेख भी किया।

महात्मा गांधी सबसे बड़ा निजी कोविड अस्पताल
महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर में सरकारी अस्पतालों को अलग कर दें तो जयपुर का सबसे बड़ा कोविड मरीजों का इलाज करने वाला अस्पताल है। यहां इस वक्त करीब 450 मरीज भर्ती है, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने की सूचना चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को लगी तो उन्होंने तुरंत सप्लाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जामनगर से आने वाले ऑक्सीजन टैंकरों से यहां संभवत: सुबह तक सप्लाई हो जाएगी।

तीनों अस्पताल फुल, कहां कितने मरीज
महात्मा गांधी अस्पताल-: ऑक्सीजन सपोर्ट पर 320, आईसीयू में 60, वेंटिलेटर्स पर 65 मरीज
फोर्टिस अस्पताल-: ऑक्सीजन सपोर्ट पर 100, आईसीयू में 28, वेंटिलेटर्स पर 6 मरीज
साकेत अस्पताल-: सामान्य बैड्स पर 25, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 48, आईसीयू में 14, वेंटिलेटर्स पर 8 मरीज

अब केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन के तहत ऑक्सीजन सप्लाई का काम अपने अंडर में ले लिया है और जामनगर से राजस्थान कोटे को मिलने वाली ऑक्सीजन से हॉस्पिटलों को सप्लाई की जाएगी और अभी वर्तमान में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी का हवाला देकर के बाहर नहीं निकाला जाएगा। बेड खाली होने की स्थिति में अस्पतालों को मरीजों की भर्ती भी करनी होगी, अभी वर्तमान में सभी अस्पतालों के पास करीब 18 घंटे की ऑक्सीजन उपलब्ध है और जल्द सप्लाई कर दी जाएगी।
-अंतर सिंह नेहरा, जिला कलेक्टर जयपुर

Post Comment

Comment List

Latest News