राजस्थान विश्वविद्यालय में विधायक शर्मा ने करवाया छात्राओं का धरना समाप्त

शर्मा ने कहा कि वे उनकी मांग को कुलाधिपति और कुलपति तक पहुंचाएंगे

राजस्थान विश्वविद्यालय में विधायक शर्मा ने करवाया छात्राओं का धरना समाप्त

छात्राएं वार्डन ज्योति मीणा को हटाए जाने की मांग को लेकर पांच दिन से कुलपति सचिवालय पर धरने पर बैठी हुई थीं

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के माही हॉस्टल की छात्राओं का धरना सिविल लाइंस विधायक एवं सिंडिकेट सदस्य गोपाल शर्मा ने समाप्त करवा दिया। छात्राएं वार्डन ज्योति मीणा को हटाए जाने की मांग को लेकर पांच दिन से कुलपति सचिवालय पर धरने पर बैठी हुई थीं। विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्राओं की बात सुनी और उन्हें आश्वत किया कि वे उनकी मांग को कुलाधिपति और कुलपति तक पहुंचाएंगे। विधायक शर्मा को छात्राओं ने बताया कि वार्डन को शिकायत के बाद कुछ महीने पहले हटा दिया गया था, लेकिन उन्हें 19 नवंबर को फिर से हॉस्टल का वार्डन बना दिया गया। छात्राओं ने कहा कि किसी को भी वार्डन बना दिया जाए, लेकिन वर्तमान वार्डन को हटाया जाना चाहिए। वर्तमान वार्डन उन्हें डराने का काम करती है। छात्राओं की बात सुनने के बाद शर्मा ने कहा कि वे उनकी मांग को कुलाधिपति और कुलपति तक पहुंचाएंगे, इसके बाद छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया। 

यूनिवर्सिटी में पुलिस का दखल हो कम
धरने पर बैठी छात्राओं ने विधायक से पुलिस की ओर से धमकाए जाने की शिकायत भी की। विधायक ने पुलिस आयुक्त को फोन कर उनसे मांग की कि विवि में पुलिस का प्रवेश तभी हो जब कुलपति की ओर से लिखित में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को धरना देने और अपनी बात बिना किसी डर के कहने का अधिकार है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी