चोरों ने 2 कॉलोनियों में डाली डकैती

चोरों ने 2 कॉलोनियों में डाली डकैती

विद्याधर नगर स्टेडियम में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली से पहले करीब 250 मीटर दूर चोरों ने जलवायु विहार में वारदात की।

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली से पहले करीब 250 मीटर दूर चोरों ने जलवायु विहार में वारदात की। रैली से पहले यह पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील था। इसके बावजूद चोर यहां वारदात को अंजाम दे गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पांच चोरों ने 2 कॉलोनियों में डकैती डाली है। उनके पास हथियार भी थे। जानकारी के अनुसार चोर जलवायु विहार में घुसे। एक फ्लैट के ताले तोड़कर चोरी की। फिर यहां से चोर करीब सौ मीटर दूर स्थित कॉलोनी में पहुंचे और यहां एक फ्लैट के ताले तोड़ कीमती सामान चुरा लिया। सीसीटीवी कैमरों में पांच चोर जलवायु विहार में आते हुए दिखाई दे रहे है।

फ्लैट मालिक पंवार के अनुसार उनके दो फ्लैट है। फ्लैट में चोर घुसे और कीमती सामान ले गए। यहां वारदात के बाद कॉलोनी में एक दंपती के फ्लैट से चांदी की मूर्तियां व अन्य कीमती सामान चुराया। दंपती के बाहर से आने के बाद चोरी हुए सामान के बारे में पता चलेगा।
 

Post Comment

Comment List

Latest News