शीत लहर का दौर जारी : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

शीत लहर का दौर जारी : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई।

सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और शुक्रवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान  जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।

वहीं बात करें जयपुर की तो जयपुर में भी सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शुक्रवार को तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से तेज हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई और इससे लोग ठिठुरने लगे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत