शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश

परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में होगा बदलाव 

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए 12 से 24 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित कर रखी थी। जबकि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश तय है।

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा पंचांग में पहले से ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए 12 से 24 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित कर रखी थी। जबकि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश तय है। बावजूद इसके शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग की अनदेखी कर शीतकालीन छुट्टियों में 26 व 27 दिसंबर को परीक्षाएं रख दी हैं, जो गलत है। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश को यथावत रखने का आग्रह किया है।

जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन निदेशालय से कराना भी गलत

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा निदेशालय से कराना भी गलत है। पिछले अनेक सालों से कक्षा 9 से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण जिला स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत होता आया है। लेकिन इस बार जिलों के अधिकार छीनकर राज्य स्तर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का संचालन कराया जाना भी अव्यावहारिक निर्णय है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को धनतेरस के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान...
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड
क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 
नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...