रूस जंग हारा तो होगा परमाणु युद्ध

पुतिन के सबसे करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने दुनिया को तबाह करने की दी चेतावनी

रूस जंग हारा तो होगा परमाणु युद्ध

मेदवेदेव ने नाटो देशों के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने यूक्रेन को हथियार भेजना बंद नहीं किया तो तबाही मच सकती है।

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे ज्यादा करीबी माने जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। मेदवेदेव रूस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह पुतिन के नेतृत्व वाले रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं। मेदवेदेव ने नाटो देशों के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने यूक्रेन को हथियार भेजना बंद नहीं किया तो तबाही मच सकती है। उन्होंने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि पारंपरिक युद्ध में परमाणु शक्ति संपन्न देश की हार से परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है। परमाणु शक्तियों ने उन बड़े संघर्षों को कभी नहीं खोया है जिन पर उनका भाग्य निर्भर करता है। अगर पश्चिमी देशों के राजनेताओं के पास थोड़ी सी भी बुद्धि है तो उन्हें यह स्पष्ट होना चाहिए।

क्रेमलिन ने मेदवेदेव का किया समर्थन
इस बीच रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने स्पष्ट किया कि परमाणु युद्ध पर मेदवेदेव की टिप्पणी मास्को के परमाणु सिद्धांत के अनुरूप थी। मेदवेदेव ने नाटो नेताओं को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें यूक्रेन की मदद करने की अपनी नीति के जोखिमों के बारे में सोचना चाहिए। शुक्रवार को रूस को हराने के पश्चिम के प्रयासों के लिए रणनीति और समर्थन के बारे में बात करने के लिए नाटो देशों के प्रमुख राजनेता जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस पर मिलने वाले हैं।

चीन से मोबाइल श्मशान मांग रहा रूस!
इस बीच दावा किया गया है कि पुतिन ने युद्ध में नुकसान की आशंका से चीन से कम से कम 21 मोबाइल श्मशान का आॅर्डर दिया है। इसका उद्देश्य उन्हें सशस्त्र बलों के साथ तैनात करना और जनता से लामबंद सैनिकों की मौत के पैमाने को छिपाना है। रूस विरोधी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि क्रेमलिन युद्ध में हुए भारी नुकसान को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उसकी रिपोर्ट में लिखा है कि केवल तीन महीनों में रूसी सेना के 100000 सैनिकों की मौत हो चुकी है।

फरवरी में फिर हमले तेज कर सकता है रूस
पश्चिमी देशों को आशंका है कि यूक्रेन में जाड़े का मौसम बीतने के बाद रूसी सेना दोबारा हमले तेज कर सकती है। वर्तमान में रूस सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही हमले कर रहा है। ऐसे में अगला महीना यूक्रेन के लिए भारी होने वाला है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल देने का ऐलान किया है। वहीं, ब्रिटेन ने यूक्रेन को चैलेंजर-2 टैंक देने की तैयारी की है। इन हथियारों के दम पर यूक्रेनी सेना भी जवाबी कार्रवाई के लिए खुद को तैयार कर रही है।

Read More चीन ने की पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की निंदा

Tags: russia

Post Comment

Comment List

Latest News

अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
चाहे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब काश्तकार हों, या शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता, किसी भी व्यक्ति को बिजली विभाग द्वारा...
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
गाजा में इजरायल की बमबारी से 212 विद्यालय प्रभावित : संरा
जब वोट गलत हाथों में जाता था तो लोग मुजफ्फरनगर आने से डरते थे: CM योगी
दोपहिया से चार गुना चौपहिया के बन रहे प्रदूषण सर्टिफिकेट