आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक!

भारत-मिस्त्र सेना का हेलबोर्न आपरेशन, आ सकते हैं मिस्र के राष्ट्रपति

आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक!

जैसलमेर में चल रहे भारतीय और मिस्र सेना के संयुक्त अभ्यास साइक्लोन-क  में मंगलवार को हेलबोर्न आपरेशन किया गया।

जोधपुर। हेलबोर्न आपरेशन नाम से एक्सरसाइज में भारतीय और मिस्र सेना के संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिकों ने लड़ाकू हेलिकाप्टर से जमीन पर उतरने का अभ्यास किया। 

आतंकियों को खत्म कर वापस हेलिकाप्टर में चढ़कर उड़ान भरी। इस सफल आपरेशन में दोनों देशों के सेना के विशेष जवानों ने हिस्सा लिया। सैन्य एक्सरसाइज में दोनों सेनाएं मॉडर्न हथियारों के साथ सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकियों का कैसे खात्मा किया जाए, इसकी प्रैक्टिस कर रही है।भारत-पाक बॉर्डर पर जवानों ने दुश्मनों को मार गिराया। हेलिकॉप्टर से जमीन पर उतरे जवानों ने आतंकियों को चंद सेकेंड में ही ढेर कर दिया। जैसलमेर में चल रहे भारतीय और मिस्र सेना के संयुक्त अभ्यास साइक्लोन-क  में मंगलवार को हेलबोर्न आपरेशन किया गया।

दरअसल, पाक बॉर्डर के पास 14 से 27 जनवरी तक भारतीय सेना और मिस्र सेना के 150 जवानों का संयुक्त अभ्यास चल रहा है। इस जॉइंट एक्सरसाइज का टारगेट दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
मिस्र के राष्ट्रपति के आने की संभावना 

भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए सैन्य सहयोग और म्यूचिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। इस सैन्य अभ्यास को देखने गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के आने की संभावना है। इस समारोह मेें वे बतौर अतिथि शामिल हो सकते हैं।

Read More राजस्थान में बड़ी सादड़ी से मावली रेलवे लाइन को देबारी रेलवे स्टेशन तक बिछाने की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत