देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का है शासन : डोटासरा

कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का है शासन : डोटासरा

कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही विकसित राष्ट्र को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हमारे संविधान के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

जयपुर। गणतंत्र दिवस पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता मिली तथा देश को संविधान मिला। कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही विकसित राष्ट्र को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हमारे संविधान के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा करने के लिए कोई कमी ना रखे। उन्होंने कहा कि देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का शासन आ गया है, जो करते है, बल्कि देश के एकता को छिन्न-भिन्न कर रहे है। 

कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं ने लोकतांत्रिक राष्ट्र की परिकल्पना करते हुए एक लम्बी लड़ाई लड़ते हुए देश को आजाद करवाया था तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान एवं देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने में कोई कमी नहीं रख रहे है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दुरूपयोग किया जा रहा है, जो कि खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी महान विरासत, जो संविधान द्वारा दिए गए लोकतंत्र के रूप में प्राप्त हुई है। उसे बचाने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे। 

 

Tags: dotasara

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प