दो हजार के खेल में होगा खेला, लोकतंत्र की लड़ाई में जनता हमारे साथ: गहलोत

गहलोत बोले- ये लोग विपक्षी पार्टियों के लिए जो रणनीति बना रहे हैं,वह चलने वाली नही है

दो हजार के खेल में होगा खेला, लोकतंत्र की लड़ाई में जनता हमारे साथ: गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि पहले 2016 में नोटबन्दी की थी। उस समय के दावे भी फेल हो गए। अमित शाह गुजरात मे एक बैंक में निदेशक हैं,जंहा 700 करोड़ के लेनदेन का हिसाब आज तक गड़बड़ है। 

जयपुर। रिजर्व बैंक के 2 हजार के नोट को बंद करने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। गहलोत ने इसे बड़ा खेला बताते हुए कहा है कि आरबीआई इसकी मॉनिटरिंग नहीं कर सकती। इनके ऐसे हथकंडों से हम डरने वाले नहीं है।
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि ये 2 हजार के नोट का जो खेल है, वह बड़ा खेला है। ये लोग विपक्षी पार्टियों के लिए जो रणनीति बना रहे हैं,वह चलने वाला नही है। ये लोकतंत्र में जनता के बीच हमको हरा नहीं पा रहे,क्योंकि जनता हमारे साथ है। पहले 2016 में नोटबन्दी की थी। उस समय के दावे भी फेल हो गए। अमित शाह गुजरात मे एक बैंक में निदेशक हैं,जंहा 700 करोड़ के लेनदेन का हिसाब आज तक गड़बड़ है। 

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि आज आंतक विरोधी दिवस है। जिस तरह राजीव गांधी की हत्या की। देश अभी भूला नही हैं। कांग्रेस की विचारधारा गांधी के अनुरुप है। भाजपा को कर्नाटक की जनता ने सबक सिखाया है। आने वाले समय में एमपी, राज. छत्तीसगढ में अच्छे परिणाम आयेगे। रिकॉर्ड देखें तो 9 साल में बीजेपी कई राज्य में हारी है। केंद्र की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं। महंगाई बेरोजगार से युवा आक्रोशित है। राजीव गांधी ने युवाओ को मताधिकार दिया। ये भाजपा वाले गांधी परिवार को टारगेट क्यों करते हैं। सोशल मीडिया और मोबाइल राजीव की देन है। आज हम सभी ने संकल्प लिया है कि युवाओ को पार्टी के साथ जोडेगें।

बीजेपी के संकल्प प्रस्ताव पर गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की नहीं चली। राजस्थान दूसरा राज्य जहां सबसे अधिक छापे डाले गये। बीजेपी चाहती हैं एसीबी डिस्टर्ब हो जायें। बीजेपी का प्रस्ताव झूठ का पुलिन्दा है। राजस्थान में छापे डालना हमारी उपलब्धि। बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और आरएएस को भी पकडा गया। ये भाजपा वाले सत्ता हासिल कर भूखे भेडीए की तरह खाना चाहते हैं। पिछले वर्षों में बीजेपी नेताओ की सम्पति कितनी बढी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को क्यों गंभीरता से लेते हों। जो खुद करप्ट हैं। राजस्थान के ढाई लाख लोग संजीवनी से पीड़ित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प