आज का 'राशिफल'

आज का 'राशिफल'

राजनीति से जुडे लोगों के लिए समय संघर्ष का है। अकारण छवि पर आंच आ सकती है। सावधान रहें। चापलूसों से दूरी बनाएं। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार की तलाश पूर्ण होगी।

मेष
राजनीति से जुडे लोगों के लिए समय संघर्ष का है। अकारण छवि पर आंच आ सकती है। सावधान रहें। चापलूसों से दूरी बनाएं। व्यापार में लाभ होगा। नए रोजगार की तलाश पूर्ण होगी। आय बढेगी। धन की पूर्ति होगी। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

वृष
पडोस से मधुर संबंध रहेंगे, माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के आसार मिलेंगे। अपने कार्य क्षेत्र में नए अधिकार प्राप्त करेंगे, जिनके प्रति आपको सावधानी पूर्वक ध्यान से कार्य करना होगा। 

मिथुन
थकान भरा दिन रहेगा। मानसिक थकान के कारण चिडचिडापन रहेगा। परिवार में तनाव रहेगा। सब्र से काम करें। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क
मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में आ रही अडचन दूर होंगी। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धैर्य, विवेक के साथ वाणी नियंत्रित रखें। परिवार की भावनाओं का सम्मान करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
तकनीकी व प्रबंधन के विद्याथिंर्यों के लिए समय श्रेय कर है। शुभ फलदायी दिन है। बहुत दिनों से रूके धन की आज पूर्ति होगी। पुराने मित्र से हुई मुलाकात दिन बना देगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विदेशी व्यापार लाभ देगा।

Read More साप्ताहिक राशिफल

कन्या
रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगें। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में बुजूर्गों की सलाह लाभ देगी। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, भाई बहिन से प्रेम बढेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य व विवेक से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखे। विराधी परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।मुकदमेबाजी की परेशानियां हल होंगी।

वृश्चिक
प्रेम संबंधों में तकरार संभव है।जीवनसाथी से नोकझोंक बडे विवाद का कारण बन सकता हैै।सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है,खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है,

धनु
मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। आज का दिन मानसिक शांति लाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

मकर
मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली व प्रतिभा से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। बुजूर्गों की राय मानें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News