महाराष्ट्र में बांध में डूबने से युवक की मौत
कुछ साथियों के साथ बांध पर गया था
उपचार के लिए जलगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नासिक। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के शिरसोली स्थित चाभरदारी बांध में डूबने से 19 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संजय महाजन अपने कुछ साथियों के साथ बांध पर गया था। महाजन पानी में गया, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा ना होने के कारण वह डूब गया।
इस घटना के बाद उसके साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आये और महाजन को बांध के पानी से बाहर निकाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के लिए जलगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags: youth
Related Posts
Post Comment
Latest News

29 Nov 2023 17:32:18
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं और ग्यारह व्यक्तियों को सुरक्षित निकला लिया गया है।
Comment List