
इराक में अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 2 लोगों की मौत
सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है
अल-मशहदानी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसका एक साथी मारा गया। इसके बाद में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर एक किसान का शव भी मिला।
बगदाद। इराक के राजधानी बगदाद के पास अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। बंदूकधारियों ने अल-मशहदानी जनजाति के नेता शेख सईद अल-मशहदानी पर हमला उस समय किया, जब वह कार से बगदाद अम्मार से लगभग 40 किमी उत्तर में तर्मियाह के एक गांव में अपने खेत की ओर जा रहे थे। अल-मशहदानी को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसका एक साथी मारा गया। इसके बाद में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर एक किसान का शव भी मिला।
आशंका है कि अल-मशहादानी फार्म पर काम करने वाले किसान को बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। हमलावर इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List