कांगो में रॉकेट में आकस्मिक विस्फोट, एक सैनिक की मौत
शहर के यूनिटी स्टेडियम में रॉकेट गिरा
काइको ने बताया कि उत्तरी किवु प्रांत के गोमा शहर में एक सैन्य वाहन पर सवार एक सैनिक द्वारा रखा गया आरपीजी 7 रॉकेट सड़क घटना के बाद चल गया।
किवु। कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में एक रॉकेट में आकस्मिक विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 4 बजे हुआ। सैन्य प्रवक्ता गुइलाउम काइको ने इसकी जानकारी दी।
काइको ने बताया कि उत्तरी किवु प्रांत के गोमा शहर में एक सैन्य वाहन पर सवार एक सैनिक द्वारा रखा गया आरपीजी 7 रॉकेट सड़क घटना के बाद चल गया। रॉकेट चलने के बाद शहर के यूनिटी स्टेडियम में रॉकेट गिरा, जिससे 11 लोग घायल हो गए। हादसे में एक सैनिक की मौत हो गई।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List