Rajasthan News: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने फिर भाजपा का दामन थामा

पिछले कई दिनों से भाजपा में आने की चर्चा चल रही थी

Rajasthan News: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने फिर भाजपा का दामन थामा

राजस्थान में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

जयपुर। राजस्थान में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाटी ने भाजपा में वापसी की है। उनके पिछले कई दिनों से फिर से भाजपा में आने की चर्चा भी चल रही थी।

इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भाटी, शिक्षाविद् श्रवण चौधरी, बांदीकुई से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भागचंद सैनी और गेटवैल हॉस्पिटल सीकर के बीएल रणवां को माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह और उत्सुकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। लोगों की भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। 

प्रहलाद जोशी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर ही पार्टी में शामिल हुए  है।  

Read More पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग , बाल-बाल बचा

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई