वियतनाम में बाढ़ से 9 लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता
राष्ट्रीय संचालन समिति ने यह जानकारी दी
सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं।
हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
इसके साथ ही मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List