ईडी की साख गिरी, भाजपा नेताओं की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते: गहलोत

ईडी की साख गिरी, भाजपा नेताओं की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते: गहलोत

लाल डायरी पर भाजपा के बयानों पर गहलोत ने कहा कि गृह मंत्रालय के अंदर हुई साजिश में डायरी का नाम लाल डायरी रखा गया। भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का भी इस साजिश में दुरुपयोग किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार भाजपा पर हमला बोलते हुए ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। पीसीसी वॉर रूम में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का वीडियो पूरे देश ने देखा। ईडी भाजपा नेताओं और उनके बेटे बेटियों की तरफ मुड़कर भी नहीं देखती और हमारे यंहा बिना किसी ठोस कारण बेटों को परेशान किया जा रहा है। पूरा देश देख रहा है कि ईडी की इन दिनों साख गिरी है। पीएम मोदी के राहुल गांधी को मूर्खो का सरदार वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहलोत ने कहा कि पीएम पद की गरिमा होती है लेकिन वो भड़काने वाली भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। धर्म के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। आज देश में चिंताजनक हालात हैं। लाल डायरी पर भाजपा के बयानों पर गहलोत ने कहा कि गृह मंत्रालय के अंदर हुई साजिश में डायरी का नाम लाल डायरी रखा गया। भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का भी इस साजिश में दुरुपयोग किया। उनको भी साजिश में शामिल कर ऐसी कहानियां तैयार की गई। मणिपुर में आग लगी हुई है और पूरा देश चिंतित है। वंहा महिलाओं के साथ रेप घटनाओं की बात मुख्यमंत्री के स्वीकार कर लेने के बाबजूद सीएम को नहीं हटाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प