कांग्रेस में 13 करोड़पति महिला प्रत्याशी डॉक्टरी और बिजनेस भी संभाल रहीं

कांग्रेस में 13 करोड़पति महिला प्रत्याशी डॉक्टरी और बिजनेस भी संभाल रहीं

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार 28 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इन महिलाओं में कई प्रत्याशी करोडपति हैं तो कई ऊंची शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुकी हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार 28 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इन महिलाओं में कई प्रत्याशी करोडपति हैं तो कई ऊंची शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुकी हैं। कुछ कामकाजी और खेतीबाडी संभालने वाली महिलाएं हैं तो कुछ व्यापार भी करती हैं। कई प्रत्याशी विधायक या पूर्व विधायक के नाते मिलने वाली वेतन राशि या पेंशन के भरोसे अपनी आजीविका चला रही हैं। 

कुल महिला कांग्रेस प्रत्याशियों में 13 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें कृष्णा पूनिया, ममता भूपेश, दिव्या मदेरणा, प्रीति गजेन्द्र शक्तावत, रमिला खडिया, सुशीला डूडी, शकुतंला रावत, गंगा देवी, शोभारानी कुशवाह, इंदिरा मीणा, मीना कंवर, मनीषा गुर्जर, जाहिदा खान शामिल हैं। सबसे ज्यादा पढी लिखी प्रत्याशियों में द्रोपदी कोली एमए, एलएलबी, एमएड, एमफिल, पीएचडी की हुई हैं तो डॉ.शिखा मील बराला एमबीबीएस डॉक्टर हैं। रीटा चौधरी, अर्चना शर्मा, जाहिदा खान भी उच्च शिक्षित हैं। 

गंगा देवी और रमिला खडिया केवल साक्षर हैं तो निर्मला सहरिया केवल नवीं तक पढी लिखी हैं। ममता भूपेश, सुशीला डूडी, शिखा मील बराला, मनीषा गुर्जर, राखी गौतम व्यवसाय भी करती हैं। विधायक दिव्या मदेरणा, रमिला खडिया, नसीम अख्तर, शोभारानी कुशवाह पर कुछ आपराधिक केस भी लगे हुए हैं,लेकिन उनकी जांच लंबित है। सबसे कम उम्र की महिला प्रत्याशी संजना जाटव 25 वर्ष तो सबसे अधिक उम्र की महिला प्रत्याशी गंगा देवी 65 वर्ष की हैं। 

इन महिला प्रत्याशियों का जीवन परिचय
विधायक              उम्र         पद और आजीविका साधन          शैक्षणिक योग्यता    संपत्ति
कृष्णा पूनिया       46 वर्ष    विधायक सादुलपुर, वेतन     स्नातक    1.93 करोड़
रीटा चौधरी    50 वर्ष    विधायक मंडावा,वेतन    एमए,एमबीए    14.71 लाख
अर्चना शर्मा    51 वर्ष    मालवीयनगर प्रत्याशी,मकान किराया    बीए, एम,पीएचडी    43.98 लाख
ममता भूपेश    50 वर्ष    विधायक सिकराय, व्यवसाय    बीए, एमबीए    71.83 लाख
मंजू देवी    46 वर्ष    विधायक जायल,पेंशन-कृषि    फिलोसपी डिप्लोमा    75.74 लाख
दिव्या मदेरणा    39 वर्ष    विधायक ओसियां, खेती-व्यापार    एलएलएम    2.8 करोड
मनीषा पंवार    43 वर्ष    विधायक जोधपुर,व्यापार    एमए    25.68 लाख
प्रीति शक्तावत    50 वर्ष    विधायक वल्लभनगर, व्यापार    बीए, बीएड    3.67 करोड
रमिला खडिया    54 वर्ष    विधायक कुशलगढ, कृषि-व्यवसाय    साक्षर    1.14 करोड़
सुशीला डूडी    58 वर्ष    नोखा प्रत्याशी, व्यापार    स्नातक अध्ययनरत    1.88 करोड
शकुतंला रावत    56 वर्ष    विधायक बानसूर, व्यापार    स्नातकोत्तर    24.42 लाख
नसीम अख्तर    54 वर्ष    पुष्कर प्रत्याशी, विधायक पेंशन    बीए, बीएड    19.35 लाख
गंगादेवी    65 वर्ष    बगरू विधायक,व्यापार    साक्षर    1.08 करोड
शोभारानी कुशवाह     42 वर्ष    धौलपुर विधायक,विधायक वेतन    एमए    1.06 करोड
शिमलादेवी नायक     41 वर्ष    अनूपगढ प्रत्याशी, वकालत    एलएलबी    4.65 लाख
संजना जाटव    25 वर्ष    कठूमर प्रत्याशी, कृषि    स्नातक    9 लाख
अनीता जाटव    39 वर्ष    हिण्डौन प्रत्याशी, मकान किराया    12वीं कक्षा    38.45 लाख
इंदिरा मीणा    36 वर्ष    बामनवास विधायक, कृषि    एमए    1.04 करोड़
द्रोपदी कोली    55 वर्ष    अजमेर दक्षिण प्रत्याशी,कोचिंग संचालक    एमएड,एलएलबी, पीएचडी    एक लाख
गीता बरवाड    48 वर्ष    भोपालगढ प्रत्याशी, मेडिकल दुकान    बीएड,एलएलबी    31.85 लाख
रमिला मेघवाल    34 वर्ष    जालोर प्रत्याशी,गृहणी    एमए, बीएड    19.54 लाख
शिखा मील बराला     40 वर्ष    चौंमू प्रत्याशी, डॉक्टर    एमबीबीएस गायनी    49 लाख
मीना कंवर    55 वर्ष    विधायक शेरगढ, वेतन    एमए राजनीति    2.33 करोड
सरोज चौधरी    36 वर्ष    आहोर प्रत्याशी, शिक्षण    एमए, बीएड    15.98 लाख
मनीषा गुर्जर    35 वर्ष    खेतड़ी प्रत्याशी,कृषि व्यवसाय    एलएलबी,एलएलएम    34.40 लाख
जाहिदा खान    54 वर्ष    कामां विधायक,कृषि-व्यवसाय    बीए, एलएलबी    1.22 करोड
राखी गौतम    41 वर्ष    कोटा दक्षिण प्रत्याशी, व्यापार    स्नातक    13.76 लाख
निर्मला सहरिया    44 वर्ष    किशनगंज प्रत्याशी, कृषि-व्यापार    नवीं पास    10.31 लाख    

Read More फैक्ट्रियों से प्रदूषण के जांच के लिए सरकार गठित करेगी कमेटी : संजय

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में