माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..

गंदे पानी से बीमारियों का मंडरा रहा खतरा, पत्थर रखकर जाने को मजबूर है विद्यार्थी

माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..
छात्र छात्राओं को गंदे पानी के नजदीक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है जिससे दुर्गंध आती है और मच्छर पैदा हो रहे है जिससे बच्चो में बीमारी फैलने का भी डर है।

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आते समय बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है,इसके लिए अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ । लायफल गांव निवासी रवि राठौर,लेखराज सुमन,दुर्गाशंकर भील ,नरेश माली,सोनू माली सहित अन्य लोगों ने बताया कि हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छात्रों को पढ़ाई कमरे तक जाने के लिए पत्थर डालकर निकलना पड़ रहा है। जिन पर इससे कई बार बालक फिसल कर गिर जाते है जिससे ड्रेस गंदी हो जाती है और वापिस घर जाना पड़ता है। यही नहीं छात्र छात्राओं को गंदे पानी के नजदीक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है जिससे दुर्गंध आती है और मच्छर पैदा हो रहे है जिससे बच्चो में बीमारी फैलने का भी डर है। स्कूल परिसर में गंदा पानी जमा होने का मुख्य कारण है कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव की नालियों की कई दिनों से सफाई नही होने के कारण इनका पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है और एक सप्ताह से विद्यालय में भर रहा है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालय परिसर में बच्चे रोग बीमारी के बीच बैठ कर कैसे शिक्षा ग्रहण कर रहे है विभाग जब भी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित करता है तो यह बताना भी भूलता की अपने घर और विद्यालय के आसपास पानी न जमा होने दे ऐसे में बच्चो के स्वास्थ्य पर विद्यालय में क्या असर पड़ रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

इनका कहना है
सड़क पर पानी भरा रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ग्रामीण गिरकर चोटिल हो जाते है। समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए। 
- दुर्गाशंकर भील, ग्रामीण 

नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो जाती है जिस कारण पानी सड़क पर आ जाता है , सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। 
- लेखराज सुमन, लायफल निवासी

ऐसी स्थिति आज के दो वर्ष पूर्व भी आई थी, तब भी निजी सहयोग से छात्र छात्राओं को निकलने के लिए पत्थर मिट्टी डलवाए गए थे ओर वही स्थिति अभी बनी हुई हे इसके लिए अभिभावकों से मिलकर स्थानीय प्रशासन को अवगत करवा रखा है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ ।
- धनराज, शिक्षक 

Read More बारिश में तालाब बन जाता है मेहन्दड़ी-भगवानपुरा मार्ग,मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी

नाले में कचरा भरा होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है । एक दो दिन में सफाईकर्मियों से नाले की सफाई करवा दी जाएगी । 
- अर्जुन कुमार सुमन, लायफल पंचायत सरपंच

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में बेहतर होती मातृत्त्व स्वास्थ्य व्यवस्था से मृत्यु दर में कमी राजस्थान में बेहतर होती मातृत्त्व स्वास्थ्य व्यवस्था से मृत्यु दर में कमी
सभ्य और संवेदनशील समाज की वास्तविक प्रगति का आकलन इस बात से होता है कि वह माताओं और नवजात शिशुओं...
हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव
सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन