कार-स्कूल बस भिड़े चार लोगों की मौत

कार-स्कूल बस भिड़े चार लोगों की मौत

तीन घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा

रींगस। श्रीमाधोपुर थाना अंतर्गत श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली के निकट एक बाइक को बचाने के प्रयास में स्कूल बस व कार में भिड़ंत हो गई, हादसे में मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए।  घायलों को रींगस सीएचसी व निजी अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया, जिनमें से एक युवक ने चोमू के समीप  बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके शव को भी रींगस सीएससी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि बस व कार की भिड़ंत में रींगस निवासी अनिल जांगिड़, सुभाष जांगिड़, बागरियावास निवासी बजरंग लाल व एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं घायल रींगस निवासी अजय जांगिड़, सोहन जांगिड़ व बागरियावास निवासी पप्पू वर्मा को जयपुर रैफर किया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग सुचारू करवाया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की