पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास बनाया एयरफील्ड, चीनी तोपें की तैनात

पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के पास बनाया एयरफील्ड, चीनी तोपें की तैनात
इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर नया एयरफील्ड बना दिया है। इसके अलावा वह चीन से आयातित एसएच-15एसपी हॉवित्जर तोप भी तैनात किया है। एयरफील्ड लाहौर के पास है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल किस तरह से होगा। नागरिक उड़ानों के लिए या फिर मिलिट्री के लिए। पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है। इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल बन रहा है। जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान की मिलिट्री करेगी। यह भी माना जा रहा है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल हेलिकॉप्टर, ड्रोन और अन्य विमानों के लिए किया जाएगा। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इस एयरफील्ड का इस्तेमाल चीन और तुर्की से मंगाए गए हमलावर ड्रोन्स के लिए किया जाएगा, क्योंकि यह एयरफील्ड भारतीय सीमा से मात्र 20 किलोमीटर दूर है। यहां से यूएवी लॉन्च करना आसान होगा।

चीन से मंगाई तोपें 
पाकिस्तानी सेना ने अपनी 28वीं और 32वीं आर्टिलरी रेजिमेंट्स को चीन से मंगाई गई तोपों से भर दिया है। पाकिस्तान ने चीन से एसएच-15 एसपी खरीदा था। चीन ने उसे सस्ते दाम में ये तोप दिए थे। ये दोनों रेजिमेंट पाकिस्तान की दूसरी आर्टिलरी डिविजन में है। जो भारत के पंजाब और राजस्थान सीमा के पास एक्टिव रहती है।  एसएच-15एसपी चीन द्वारा बनाई गई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट हॉवित्जर तोप है। 

टोमैटिक वर्टिकल वेज टाइप ब्रीच ब्लॉक तकनीक
यह 25 टन की तोप है। जिसकी लंबाई 21.4 फीट है। चौड़ाई 8.9 फीट है। ऊंचाई 11.10 फीट है। इसे चलाने के लिए 6 लोगों को जरूरत पड़ती है। यह 155.52 कैलिबर की तोप है। इसमें सेमी-ऑटोमैटिक वर्टिकल वेज टाइप ब्रीच ब्लॉक तकनीक लगी है। यह 20 से 70 डिग्री के एंगल पर गोले दाग सकती है। यह 360 डिग्री घूमकर गोला दाग सकता है। यह तोप हर मिनट 4 से 6 गोले दागेगा। 

Tags: airfield

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर विवाद में पीएम मोदी को गाली देने वाली नाबालिग को राहत: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, माफी और उम्र के आधार पर लिया फैसला जंतर-मंतर विवाद में पीएम मोदी को गाली देने वाली नाबालिग को राहत: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, माफी और उम्र के आधार पर लिया फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने कोई...
8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भरोसा जीतकर कारोबारियों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक
मेगा पेट कार्निवल में उमड़ा उत्साह : 2 हजार से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन, अब घर बैठे होगी ऑनलाइन सुविधा
अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप ने की ईरान के साथ बातचीत की घोषणा, डीन्यूक्लियराइजेशन पर समझौता संभव
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे, भाजपा के नीरज सिन्हा को दी मात