RPSC ने जारी किया तीन परीक्षाओं का कार्यक्रम
प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक होगा
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिये प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Sep 2026 18:59:45
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...

Comment List