प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षा शिक्षक को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए पहल

प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षा शिक्षक को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
खेलों को शिक्षा में एकीकृत करने से न केवल शारीरिक कल्याण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और लचीलापन के गुणों का विकास होता है।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग विशेष प्रशिक्षण देगा। इससे सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए बेहतर पहल की जाएगी और स्कूलों को गोलपोस्ट तथा पेशेवर-ग्रेड फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और स्टेयर्स फाउंडेशन (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन-एनएसपीओ के सहयोग और आईटीसी के सौजन्य से) प्रदेश में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम की एक अभिनव पहल की है। इसमें प्रदेश के स्कूलों में खेलों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों को शिक्षा में एकीकृत करने से न केवल शारीरिक कल्याण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और लचीलापन के गुणों का विकास होता है।

पायलट चरण में होगी पहल
यह एक मजबूत खेल राष्ट्र के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। पूरे राजस्थान में 100 स्कूल और 132 शारीरिक  शिक्षकों का पायलट चरण में नीड-गेप एनालिसिस के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समर्पित कोच और प्रशिक्षित शारीरिक  शिक्षकों का यह बैच स्कूलों में खेलकूद को प्रोत्साहन देते हुए प्रदेश में खेलों में की सफलता नई कहानी लिखेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा अजित पवार की पार्टी में मची हलचल : पार्थ के आगे बड़े नेता बेअसर, राउत का बड़ा दावा
मुंबई। संजय राउत ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि अजित पवार की राकांपा में सत्ता पार्थ...
मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे
भजनलाल शर्मा की पहल पर 32 देशों से उमड़े प्रवासी, 4 हजार से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन
पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत
पुलिस की कार्रवाई : बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे, 2 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज
अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका : सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी, राजनाथ ने बताया तोहफा
लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में डिटेन, भारत लाने की तैयारी तेज