पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना

चव्हाण ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र लिखा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की संभावना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है।

चव्हाण ने इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को एक पत्र लिखा है और राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा भी भेजा है।

हाल के वर्षों में, महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं क्योंकि पार्टी के प्रमुख नेताओं मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और उल्हास पाटिल सहित कई प्रमुख नेता पार्टी छोड़कर भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के ङ्क्षशदे गुट में शामिल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक चव्हाण वर्तमान विधायकों समेत कुछ बड़े नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Read More Stock Market Update : लगातार पांचवें दिन भी गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 109.08 अंक टूटा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं।

Read More कश्मीर में कुछ महीनों में सामान्य हो जाएगी स्थिति : सिन्हा

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Read More सदन में उठी नशा मुक्ति केंद्र खोलने मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में