नाबालिग ने दौड़ाई थार, 4 को मारी टक्कर, भीड़ ने तोड़ी गाड़ी

सिख समाज के नगर कीर्तन में घुसाई कार, हादसे में घायलों का एसएमएस में उपचार जारी

नाबालिग ने दौड़ाई थार, 4 को मारी टक्कर, भीड़ ने तोड़ी गाड़ी
जवाहर नगर थाना इलाके में पंचवटी सर्किल के पास गुरुवार शाम करीब आठ बजे सिख समाज की ओर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन में एक नाबालिग ने थार गाड़ी दौड़ाकर एक महिला-पुरुष, एक बच्ची और एक बच्चे को टक्कर मार दी

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में पंचवटी सर्किल के पास गुरुवार शाम करीब आठ बजे सिख समाज की ओर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन में एक नाबालिग ने थार गाड़ी दौड़ाकर एक महिला-पुरुष, एक बच्ची और एक बच्चे को टक्कर मार दी। थार चला रहे नाबालिग ने अपना नियंत्रण गाड़ी से खो दिया, वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को रोक लिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद भीड़ में हड़कम्प मच गया। भीड़ ने गाड़ी के रुकते ही उसमें तोड़फोड़ कर दी। गाड़ी में तीन जने सवार थे, जिनमें से दो जने उतरकर भाग गए जबकि गाड़ी चला रहे नाबालिग को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थार गाड़ी एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस को गाड़ी को जवाहर नगर थाने और नाबालिग को आदर्श नगर थाने पहुंचाया। वहीं घायलों का एसएमएस में उपचार जारी थी। घायलों की पहचान के लिए प्रयास जारी थे। नाबालिग किसी सरकारी कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है। थार की टक्कर से घायल हुए गुरमीत सिंह (45) नगर कीर्तन में पैदल चल रहे थे। एसीपी लक्ष्मी सुथार ने बताया कि सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती है। ऐसे में समाज के लोगों की ओर से गुरुवार शाम को नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। नगर कीर्तन जवाहर नगर पुलिया से पंचवटी सर्किल होते हुए राजापार्क जा रहा था। इसी दौरान गोविंद मार्ग की ओर से एक थार गाड़ी में सवार होकर तीन जने पहुंचे। 

नगर कीर्तन में मौजूद पुलिसकर्मी ने गाड़ी को साइड में लेने के लिए कहा तो गाड़ी चालक नाबालिग हड़बड़ा गया और उससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ऐसे में उसने एक महिला, पुरुष, बच्ची और बच्चे को चपेट में ले लिया। हादसे में चारों जने गम्भीर घायल हो गए। यह देख भीड़ उग्र हो गई और गाड़ी की तरफ भागी तो नाबालिग घबरा गया। आक्रोशित हुए लोगों ने गाड़ी को रोककर नाबालिग को उतारा और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसमें तोड़फोड़ कर दी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति