पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा की पहल 'ऑपरेशन साइबर शील्ड'

अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक माह चलेगा ऑपरेशन

पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा की पहल 'ऑपरेशन साइबर शील्ड'

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के आपराधिक ग्राफ  को देखते हुए एक माह तक चलने वाले इस विशेष साइबर अभियान के दौरान सात बिंदु निर्धारित किए हैं। 

जयपुर। प्रदेश में संगठित साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इस माह के अंत तक ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड' नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू के निर्देशन में अभियान के तहत साइबर प्रकरणों व परिवादों के निस्तारण एवं राज्य के नागरिकों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 2 जनवरी से 31 जनवरी तक यह विशेष साइबर अभियान साइबर शील्ड चलाया जा रहा है। डीजी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के आपराधिक ग्राफ  को देखते हुए एक माह तक चलने वाले इस विशेष साइबर अभियान के दौरान सात बिंदु निर्धारित किए हैं। 

यहां दें सूचना: डीजी प्रियदर्शी ने बताया पीड़ित तुंरत पुलिस को सूचना दें। सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिलने पर वे तुरंत स्थानीय पुलिस, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल 0141-2741322 नम्बर पर सूचना दें।

इन सात बिंदुओं पर होगी कार्रवाई
साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व 1930 की शिकायतों व परिवादों का निस्तारण करना।
संदिग्ध सिम व आईएमईआई नम्बरों की पहचान कर ब्लॉकिंग की कार्रवाई।
साइबर अपराधों के हॉट स्पॉट क्षेत्र चिन्हित कर कार्रवाई करना। 
साइबर अपराध में वांछित अभियुक्तों, स्टैण्डिंग वारंटों, उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी।
गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट्स की बरामदगी कर पीड़ितों को लौटाने की कार्रवाई। 
साइबर जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान।
साइबर अपराधियों का डेटाबेस तैयार करना।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया