अंतर्राज्यीय नकबजन गैंग के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार : उपकरण व लाखों के आभूषण बरामद, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण पर आरोपी चिन्हित

कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम

अंतर्राज्यीय नकबजन गैंग के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार : उपकरण व लाखों के आभूषण बरामद, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण पर आरोपी चिन्हित

पुलिस थाना चित्रकूट ने द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अंतर्राज्यीय गैंग के 3 शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के लगभग 10–12 लाख रुपये के आभूषण, चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी, डुप्लीकेट चाबी बनाने के यंत्र व नकबजनी उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

जयपुर। पुलिस थाना चित्रकूट ने द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अंतर्राज्यीय गैंग के 3 शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के लगभग 10–12 लाख रुपये के आभूषण, चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी, डुप्लीकेट चाबी बनाने के यंत्र व नकबजनी उपकरण बरामद किए गए। पुलिस टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुलजिमों ने दिल्ली, सूरत, महाराष्ट्र, जयपुर, चुरू, बीकानेर, गंगानगर सहित कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जयपुर शहर में भी 7 नकबजनी की वारदातों को कबूल किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि चोरी/नकबजनी की बढ़ती वारदातों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध मनीष अग्रवाल के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इनके सुपरविजन में एडीशनल डीसीपी पश्चिम राजेश गुप्ता RPS, एसीपी वैशाली नगर अनिल शर्मा RPS तथा थानाधिकारी चित्रकूट देवेंद्र प्रताप के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं। अक्टूबर–नवंबर माह में भृगु नगर, सेक्टर 9, अमर नगर सहित कई क्षेत्रों में हुई नकबजनी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। साथ ही चोरी की अन्य वारदातों का अनुसंधान भी जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिस इलाके (अमेठी, थाना वरला, जिला बड़वानी) से आते हैं, वहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्माण और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों का नेटवर्क सक्रिय है। पूर्व में वहां पुलिस टीमों पर हमले और फायरिंग की घटनाएँ भी हो चुकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे