निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला का बयान, मेरा गहलोत में विश्वास, पायलट कभी नहीं बन सकते मुख्यमंत्री

निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला का बयान, मेरा गहलोत में विश्वास, पायलट कभी नहीं बन सकते मुख्यमंत्री

प्रदेश के सियासी संकट के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब खंडेला से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में पूर्ण विश्वास है और मैं उनका समर्थक हूं। उन्होंने कहा कि आलाकमान सचिन पायलट को कभी मुख्यमंत्री नहीं बना सकता। अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री पद बने रहेंगे।

जयपुर। प्रदेश के सियासी संकट के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब खंडेला से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में पूर्ण विश्वास है और मैं उनका समर्थक हूं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस है। वह गांधी परिवार के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति है। खंडेला ने गुरुवार को सीकर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के काल में अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री रहे और वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी दिल से जुड़े हैं और जनता भी उन्हें चाहती है। खंडेला ने कहा कि आलाकमान सचिन पायलट को कभी मुख्यमंत्री नहीं बना सकता। अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री पद बने रहेंगे।

खंडेला ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिखाया। जो उन्हें आपातकाल के बाद वर्ष 1979 में इंदिरा गांधी के कारावास के विरोध में जेल जाने पर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पिता और दादा भी प्रजामंडल के समय से कांग्रेस के साथ रहे। उनकी भी शिक्षा और संस्कार कांग्रेसी माहौल में होने से उन्होंने कांग्रेस को ही हमेशा अपनी मां माना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही वे 6 बार विधायक और केंद्र में 1 बार मंत्री बने। उन्होंने वर्ष 1993 के मध्यावधि चुनावों का भी जोर देकर जिक्र किया और कहा कि उस समय भी 22 निर्दलीय विधायकों में से 17 विधायक भाजपा के समर्थन में आकर भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री बने थे। लेकिन मैं लोभ से दूर रहकर कांग्रेस के साथ रहा। खंडेला ने दावा करते हुए कहा कि खंडेला की जनता उन्हें ही कांग्रेस मानती है, इसलिए जनता के कहने पर ही चुनाव लड़ा और जीता।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग