Education minister ने दिए रीट परीक्षा खत्म करने के संकेत एक ही परीक्षा से शिक्षक बनना तय होगा 

रीट परीक्षा समाप्त कर एक ही परीक्षा के जरिए यह तय हो जाएगा कि उनको नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी।

Education minister ने दिए रीट परीक्षा खत्म करने के संकेत एक ही परीक्षा से शिक्षक बनना तय होगा 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवाओं को दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए पहले पीटीईटी परीक्षा देनी होती है।

जयपुर। शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के कोर्स और परीक्षाओं में कई साल गुजर जाने के सिलसिले को शिक्षा विभाग खत्म करने का विचार कर रहा है। रीट परीक्षा समाप्त कर एक ही परीक्षा के जरिए यह तय हो जाएगा कि उनको नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी। बीएड करने से पहले होने वाली इस परीक्षा का फिलहाल विधिक और विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा।  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवाओं को दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए पहले पीटीईटी परीक्षा देनी होती है। बीएड कोर्स के बाद रीट परीक्षा और आखिर में मुख्य परीक्षा से गुजरकर शिक्षक बन पाते हैं। पूरी प्रक्रिया में कई बार पांच या अधिक साल गुजर जाते हैं। सफल अभ्यर्थी महज दस प्रतिशत होते हैं और बाकी 90 प्रतिशत को मायूसी हाथ लगती है। अधिकतर को करियर के दूसरे क्षेत्र में भाग्य आजमाने का समय भी नहीं मिल पाता। ऐसे में युवाओं का समय बर्बाद नहीं हो और एक प्रतियोगी परीक्षा के बाद ये तय हो जाए कि उन्हें नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी। यदि बीएड किए बिना अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगा तो परीक्षा में सफल होने के बाद उसे बीएड करने का समय मिलेगा। बीएड कर रखी है तो सीधे नौकरी मिलेगी।

बीएड से पहले प्रतियोगी परीक्षा होगी, लेंगे विधिक राय 
दिलावर ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएड से पहले प्रतियोगी परीक्षा होगी। इस परीक्षा की मेरिट ग्रेड और विषयवार बनाई जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि अभ्यर्थी शिक्षक बनेगा या नहीं बनेगा। हालांकि नए प्लान के लिए अभी विधिक राय ली जाएगी। विशेषज्ञों से भी बातचीत कर रहे हैं। सभी से बातचीत के बाद जो न्याय संगत होगा, वह निर्णय लेंगे, ताकि नियमों का उल्लघंन की बात कहकर कोई कोर्ट स्टे नहीं ले आए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण